स्टाइल भी, स्मार्टनेस भी! 1000 रुपये में धमाकेदार एंड्रॉइड स्मार्टवॉच | Best Android Smartwatches under 1000

Best Android smartwatches under 1000 : टेक्नोलॉजी ने स्मार्टवॉच की दुनिया में एक महत्वपूर्ण डिवाइस प्रदान किया है, जिसमे अनेकों स्मार्ट फीचर देखे जा सकते हैं। स्मार्टवॉच हमारी फिटनेस और लाइफ को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए काफी हेल्पफुल साबित होती है। एक स्मार्टवॉच की मदद से आप सोशल मीडिया से जुडी किसी भी तरह की नोटिफिकेसन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही एक स्मार्टवॉच के अंदर कालिंग और  मैसेज की सुविधाएँ देखी जा सकती हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप Best Android smartwatches under 1000 के बारे में जानेंगे जोकि, आपके बजट में होंगी।

Best Android Smartwatches Under 1000: MI Smartwatch

इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। अगर इस स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी फीचर की बात की जाए तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वेरीफीटप्रो एप कनेक्टिविटी और इसके साथ ही सोशल मीडिया की अनेकों नोटिफिकेशन प्राप्त की जा सकती हैं। इस स्मार्टवॉच में एडवांस फीचर की बात की जाए तो इसमें 9 तरह के डिफरेंट एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी एक्सरसाइज को बेहतर बना सकते हैं। MI Smartwatch पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इस स्मार्टवॉच की खास बात यह है कि हेल्थ संबंधित एक्टिविटी को इंडिकेट कर सकती है। इस स्मार्टवॉच को आप अमेजन से 700 रुपए के अंदर में खरीद सकते हैं।

Best Android Smartwatches Under 1k: Zebronics ZEB-FIT280CH

इस स्मार्टवॉच का डिस्प्ले 1.39 इंच है। इस वॉच को दो कलर में देखा जा सकता है। लाल और काले रंग में यह स्मार्टवॉच काफी अट्रैक्टिव लगती है। यह स्मार्टवॉच iOS और Android दोनो तरह के डिवाइस को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टवॉच की मदद से, किसी भी फोन को कनेक्ट किया जा सकता हैं।

यह वॉच आपकी हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसकी मदद से SpO2 लेवल, रनिंग स्टेटस, और हार्टबीट को ट्रैक किया जा सकता है, इसके साथ ही यह आपके स्लीपिंग स्टेटस की जानकारी प्रदान कर सकती है। इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ स्टैंडबाई मोड़ के साथ लगभग 8 दिन हो सकती है। इसके बेसिक वेरिएंट को अमेजन पर 1000 रुपए के अंदर में ख़रीदा जा सकता है।

Top Android Smartwatches Under 1000: SK Homemakers D-18

इस स्मार्टवॉच में 0.96 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टवॉच यूजर के लिए इसमें अनेकों एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टवाच फिटनेस सम्बंधित कैलोरी, रनिंग स्टेटस, हार्टबीट स्पीड, और SpO2 के स्तर को ट्रैक कर सकती है। इसके साथ ही फ़ोन कनेक्टिविटी की मदद से कॉल और मेसेज जैसी नोटिफिकेसन को प्राप्त की जा सकता है। सोशल मीडिया कनेक्टिविटी की मदद से आप लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, और फेसबुक के मेसेज प्राप्त कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच को अमेजन पर एक हजार रुपए के अंदर में ख़रीदा जा सकता है।

Best Android Smartwatches: Tokdis Mx-1 Pro

Tokdis Mx-1 Pro में 1.69 इंच की फुल डिस्प्ले देखी जा सकती है। इस स्मार्टवॉच को आप स्काई ब्लू, मैरून, और ग्रे जैसे कलर वेरिएंट में देख सकते हैं। इसके साथ ही एडवांस फीचर की बात करें तो इसमें स्लीप ट्रैकिंग, हार्टबीट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटर जैसे फीचर देखे जा सकते हैं। यह स्मार्टवॉच रोजमर्रा के लाइफ में खर्च हुई कैलोरी को भी ट्रैक कर सकती है। स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ स्टैंडबाई मोड पर 5 दिन तक है, वहीँ लगातार इस्तेमाल करने पर 24 घंटे का बैटरी बैकअप मिल जाता है। इसके प्राइस की बात की बात की जाए तो अमेजन पर इसे 700 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

स्टाइल और स्मार्टनेस दोनों के लिए एकदम सही, 1000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाली ये स्मार्टवॉच आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इन स्मार्टवॉच में आपको शानदार डिज़ाइन, लंबी बैटरी लाइफ, और कई स्मार्ट फ़ीचर्स मिलेंगे। तो अगर आप एक नई स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो इनमें से किसी एक को जरूर देखें।

For more informative and interesting posts visit – HK Blogs

Leave a Comment